बलौदाबाजार। बलौदा बाजार के पलारी तहसील क्षेत्र के ग्राम बलौदी में फैली गंदगी, दूषित पानी और खाना खाकर 35 से 40 लोग बीमार हैं. इनमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में ही 19 लोग भर्ती है. डायरिया की बढ़ती शिकायत को देख मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी महेश्वर अपने स्वास्थ्य दल के साथ ग्राम पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने के साथ स्वास्थ्य टीम को मुस्तैद रहने के लिए कहा. ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने पूरे गांव का भी दौरा किया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्राम बलौदी मे डायरिया के मरीज मिले हैं जिनका ईलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है. उन्होनें कहा कि गांव में शादी व्याह का सीजन चल रहा है. इस दौरान ग्रामीण बासी भोजन भी कर लेते हैं, साथ ही बच्चे खुले में बिक रहे गुपचुप चाट भी खा रहे हैं. जो डायरिया के फैलने का प्रमुख कारण है.
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…