दुर्ग। भिलाई में ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने अपने यहां काम करने वाले ट्रक ड्राइवर और हेल्पर का ग्रुप इंश्योरेंस कराकर एक नेक पहल की है। इसके लिए उन्होंने बकायदा एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें दुर्ग पुलिस के एएसपी सिटी, डीएसपी स्तर के अधिकारी पहुंचे। उनके सामने 400 से अधिक ड्राइवर और क्लीनर को बीमा कागज दिया गया। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने कहा कि, पहली बार ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर के जीवन को लेकर ट्रांसपोटर्स ने ऐसा सोचा है। भिलाई के ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की पहल नेक और सराहनीय है। इन्होंने 1 हजार से ज्यादा लोगों का ग्रुप इंश्योरेंस कराने का वादा किया है। पहले फेज में 400 से अधिक लोगों का बीमा किया गया है। दूसरे फेज में 600 और लोगों का बीमा कराया जाएगा। ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू ने बताया कि, बीमा हो जाने से कोई घटना-दुर्घटना के दौरान बीमा की राशि मिलने से पीड़ित परिवार को बड़ी मदद मिलेगी। बीमा होने के बाद वाहन चलाने के दौरान यदि किसी भी ड्राइवर और क्लीनर की मौत होती है, तो इस स्थिति में परिवार को 5 लाख और विकलांग होने की स्थिति में 2 से 4 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…