भिलाई रिसाली के ऐसे 8 लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया है, जो टैक्स जमा करने रुचि ही नहीं दिखा रहे है। बकायादारो से 41 लाख 88 हजार, 122 रु. वसूली करना है। तीन दिन के भीतर राशि जमा नही करने पर कुर्की आदेश जारी किया जाएगा। रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन टैक्स वसूली को लेकर गंभीर है। राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि टैक्स जमा में लापरवाही करने वालों से सख्ती से पेस आए। इसी आदेश के बाद निगम के अधिकारी शुक्रवार को पाश कालोनी में रहने वाले 8 लोगों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने अंतिम मोहलत दी है। राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि बकाया दार पिछले कई साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे है, ईन्हे जारी किया गया नोटिस, नवीन कुमार मैत्री नगर 694021रु.ढालू राम यादव आजाद मार्केट 387996, जगनाथ यादव पटरीपार रिसाली 448968रु, प्रवीण सिंह मैत्री नगर 694021 रु, प्रवीण सिंह मैत्री नगर1654752 रु, बाल कृष्ण आशीष नगर 239644, नंदनी देवांगन शक्ति विहार 139031 रु, कामेश्वर सिंह शक्ति विहार 199725 को वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा और बकायेदारों का भी नाम सार्वजनिक किया जायेगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बकायदारो की सूची लंबी है। सभी को नोटिस जारी कर राशि जमा करने कहा गया है। राशि जमा नही करने पर धारा 175 का नोटिस जारी कर नाम सार्वजनिक कर कुर्की कार्यवाही की जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *