छत्तीसगढ़

CG : 47 अधिकारी-कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर मिला नोटिस, अपर कलेक्टर ने मांगा जवाब

खैरागढ़। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने कुल 47 लोगों को नोटिस जारी किया है. सभी निर्वाचन दल के अधिकारी-कर्मचारियों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है. नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार इन कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है.

बता दें कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले खैरागढ़ जिले के 47 अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल द्वारा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर कारण सहित संतोषप्रद जवाब मांगा गया है. वहीं नोटिस का स्पष्ट एवं समयावधिमें जवाब नहीं मिलने पर इन सब के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है. जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार, विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दल में लगाई गई थी और इस दौरान सभी को विधिवत तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया किया गया था. लेकिन मतदान के एक दिन पूर्व 25 अप्रैल की सुबह मतदान दल के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने रवानगी के समय ही स्वास्थ्य खराब और अन्य कारणों से मतदान ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया गया था. जिससे निर्वाचन कार्यालय को अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. जिला प्रशासन द्वारा रिवर्ज मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों की व्यवस्था करते हुए मतदान केन्द्र के लिये दलों को रवाना करना पड़ा. इससे मतदान दल की रवानगी में देर और अव्यवस्था हुई.

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

3 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

4 hours ago