रायगढ़। जिले में नाले-नालियों पर अतिक्रमण करने वाले 48 व्यवसायियों को निगम ने नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की चेतावनी दी है। दरअसल, रामनिवास टॉकीज रोड समेत आरओबी रेलवे ट्रैक से लेकर सुभाष चौक तक व्यापारियों ने नाले के ऊपर ही अवैध कब्जा बना लिया था। जिससे पानी जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया था, इससे बारिश का पानी सड़कों पर भरा रहता था। साथ ही नालियों की साफ-सफाई भी नहीं हो पाती है। इसे देखते हुए निगम ने 15 जुलाई को कार्रवाई की। नोटिस में कहा गया है कि अवैध निर्माण समय पर नहीं हटाया गया तो निगम बिना अनुमति कार्रवाई करेगा।
पिछले दिनों तेज बारिश के बारिश के बाद शहर के कई सड़कों पर नालियों का गंदा पानी आ गया। जहां पूर्व में नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नाले-नालियों पर अतिक्रमण है और इसी वजह से नालियों की ठीक तरह से सफाई नहीं हो पाती है। जिसके बाद निगम आयुक्त ने नाले-नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके पहले 23 और 15 जुलाई को 28 व्यवसायियों को नोटिस जारी किया गया है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…
रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…
रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…