छत्तीसगढ़

CG : 5 महीने से वेतन नहीं मिलने से रसोईया संघ में रोष, यहां की स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनना बंद

 महासमुंद मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईयों को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से रसोईया संघ ने महासमुंद जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाना बंद कर दिया है। जिसके कारण जिले के अधिकांश स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद हो गया है और कुछ स्कूलों में स्व सहायता समूह के द्वारा भोजन बनाया जा रहा है।

शहर के शासकीय प्राथमिक शाला गुडरुडीह में कक्षा पहली से पांचवीं तक के 37 बच्चे पढाई करते हैं और आज 26 बच्चों की उपस्थिति है ,पर रसोईया संघ के हड़ताल पर चले जाने के कारण इस स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है और प्रधान पाठिका ने बच्चों को घर से टिफिन लाने को कहा है। इस पूरे मामले मे रसोईया संघ का कहना है कि पांच माह का वेतन नहीं मिलने से हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जब तक मानदेय नहीं मिलेगा हम लोग मध्याह्न भोजन नहीं बनायेगें। स्कूल के प्रधान पाठक जहां मध्याह्न भोजन बंद है कि जानकारी देते हुए बच्चों को घर से टिफिन लाने के लिए कह रही है, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कह रही है।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

7 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

7 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

7 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

7 hours ago