महासमुंद मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईयों को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से रसोईया संघ ने महासमुंद जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाना बंद कर दिया है। जिसके कारण जिले के अधिकांश स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद हो गया है और कुछ स्कूलों में स्व सहायता समूह के द्वारा भोजन बनाया जा रहा है।
शहर के शासकीय प्राथमिक शाला गुडरुडीह में कक्षा पहली से पांचवीं तक के 37 बच्चे पढाई करते हैं और आज 26 बच्चों की उपस्थिति है ,पर रसोईया संघ के हड़ताल पर चले जाने के कारण इस स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है और प्रधान पाठिका ने बच्चों को घर से टिफिन लाने को कहा है। इस पूरे मामले मे रसोईया संघ का कहना है कि पांच माह का वेतन नहीं मिलने से हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जब तक मानदेय नहीं मिलेगा हम लोग मध्याह्न भोजन नहीं बनायेगें। स्कूल के प्रधान पाठक जहां मध्याह्न भोजन बंद है कि जानकारी देते हुए बच्चों को घर से टिफिन लाने के लिए कह रही है, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कह रही है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…