छत्तीसगढ़

CG : 5 करोड़ की ठगी मामले में एक और गिरफ्तार, फर्जी सरकारी ईमेल आईडी से भेजते थे नियुक्ति पत्र…

रायपुर। अलग अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 करोड़ रूपये से अधिक रकम की ठगी करने के मामले में एक अन्य आरोपी दीपेश नवरंग गिरफ्तार हो गया है। 29.01.2025 को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि माह फरवरी 2021 को यह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर आई थी। जहां बातचीत के दौरान इसके द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी एवं उसकी पत्नी के द्वारा बड़े अधिकारी से जान पहचान है जो सेटिंग कर सरकारी नौकरी लगाते है शासन में बड़े अधिकारी है उनके माध्यम से सेटिंग होना बताकर प्रार्थिया एवं गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रूपये लेकर नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपियान देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा, सोमेश दुबे एवं कपिल देशलहरे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। विवेचना दौरान आरोपियों द्वारा पूछताछ पर आरोपी दीपेश नवरंग एवं अन्य के साथ चैनल बनाकर शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 65 बेरोजगारों से अबतक 5 करोड़ रूपये से अधिक ठगी करना बताया गया था। जिस पर आरोपी दीपेश नवरंग की पतासाजी हेतु पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर प्रकरण में आरोपी दीपेश नवरंग को थाना पथरिया की मदद से पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने आप को उक्त कृत्य में टेक्नीकल टीम का हिस्सा होना बताकर मंत्रालय में जब कैंडिडेट आते थे उनको उपर तक ले जाना, अन्य टीम से मिलाने देखरेख निगरानी का काम करने के साथ साथ फर्जी ईमेल आईडी बनाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजना बताया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में दस्तावेज संकलन कर अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के संबंध में बारीकी से विवेचना किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

दीपेश नवरंग पिता सुनील नवरंग उम्र 21 साल पता ग्राम गोईंदा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago