CG : 5 वाहनों से 21 लाख का अवैध कबाड़ जब्त, गाड़ी मालिक फरार …
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों से कुल 89.28 टन अवैध कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है।
गौरतलब हो कि जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सघन और सुनियोजित कार्रवाई की जा रही है। इसी दिशा में 14 अप्रैल को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के प्रमुख उद्योगों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध स्क्रैप कारोबार के विभिन्न आयामों—जैसे टैक्स चोरी, जीएसटी धोखाधड़ी, औद्योगिक इकाइयों से लोहा-तांबा चोरी तथा चोरी के माल की अवैध खरीद-बिक्री—पर एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंम मिश्रा, जीएसटी अधिकारी श्री मनीष मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा द्वारा गंभीरता से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उद्योग प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी तरह से अवैध कबाड़ कारोबार का हिस्सा न बनें। वे केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही कबाड़ सामग्री का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध लेन-देन या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें, जिससे अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इसी कड़ी में डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा और एएसआई उमाशंकर विश्वाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अग्रोहा प्लांट के पास पार्किंग, तमनार चौक पूंजीपथरा और गेरवानी सलासर चौक क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 ट्रकों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा और क्रमवार सघन कार्रवाई की गई। 1. अग्रोहा प्लांट के पास पार्किंग क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG15EB9886 को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक नीरज कुमार निवासी औरंगाबाद (बिहार) मौजूद मिला। ट्रक में लगभग 25 टन 510 किलोग्राम अवैध स्क्रैप कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत करीब 6.37 लाख रुपये आंकी गई, वहीं ट्रक की कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कुल 11.37 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…