CG : 50 ट्रिप रेत जब्त, जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण पर कार्रवाई की …
सक्ती। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील हसौद के ग्राम लालमाटी में दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है। मौके पर जांच के दौरान टीम को लगभग 40 से 50 ट्रिप (ट्रैक्टर-ट्रॉली) रेत का अवैध भंडारण मिला। रेत को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द कर दिया। साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…
रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…
भोपाल जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…
धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…