छत्तीसगढ़

CG : 6 हजार KM तय कर छत्तीसगढ़ पहुंचा ये प्रवासी पक्षी

खैरागढ़। जीएसएम–जीपीएस (GSM -GPS) लगे प्रवासी पक्षी व्हिंब्रेल (whimbrel) को छत्तीसगढ़ में पक्षी विशेषज्ञों ने कैमरे में कैद किया है. TAG ट्रैकिंग से प्रवासी पक्षियों पर जलवायु परिवर्तन पर रिसर्च करने वालों को मदद मिलती है. 4000-6000 किमी दूरी तय करके आए पक्षी को छत्तीसगढ़ में ट्रैक किए जाने पर पक्षी प्रेमियों में खुशी का माहौल है. व्हिम्बरेल (whimbrel) अपनी प्रभावशाली यात्रा के लिए जाना जाता है. कई महासागर और महाद्वीप पार करने में इस पक्षी का गजब का धैर्य और जबरदस्त नेविगेशन पॉवर अविश्वसनीय रूप के काम करता है. उत्तरी गोलार्द्ध से चार – छह हज़ार किलोमीटर की उड़ान इसके लिए साधारण है. अपनी विशिष्ट घुमावदार चोंच और धारीदार सिर के साथ व्हिम्बरेल (whimbrel) आसानी से शिकार कर अपना पेट भर लेता है. ये एक तटीय पक्षी है, इसलिए पानी और पानी के आसपास पाये जाने वाले सभी कीड़े-मकोड़े इसका आहार हैं. व्हिम्बरेल (whimbrel) के संरक्षण के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. सेटेलाइट टैगिंग और जीएसएम जीपीएस की मदद से इसके प्रवास और पैटर्न को लगातार ट्रैक किया जा रहा है. एक पक्षी पर इस तरह जीपीएस से ट्रैक करने का खर्च लगभग दस लाख या उससे ज्यादा भी हो सकता है. जीपीएस टैग के साथ हजारों मिल का सफर तय करके आए व्हिम्बरेल (whimbrel) पक्षी को स्थानीय भाषा में छोटा गोंग़ भी कहा जाता है.

kgnews

Recent Posts

CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति…

5 minutes ago
CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग…

9 minutes ago
CG : सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग …

CG : सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग …

सूरजपुर। जिले को 15 नए एसआई मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन…

14 minutes ago
CG : जनकपुर में जंगल के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका …

CG : जनकपुर में जंगल के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका …

एमसीबी। एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवांरपुर चौकी के भुतहा नाला इलाके में…

27 minutes ago
CM साय आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में करेंगे शिरकत

CM साय आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे रायपुर और धमतरी जिले में आयोजित विभिन्न…

27 minutes ago
CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब…

30 minutes ago