छत्तीसगढ़

CG : 60 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

बस्तर । पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए के गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के रास्ते बाइक के माध्यम से ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। हालांकि, बस्तर के दरभा और परपा थाना इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 60 किलो गांजा बरामद किया गया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर बाइक के माध्यम से तस्करी करने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर परपा थाना और दरभा थाना में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दरभा में तीन बाइक के माध्यम से 6 लोग दरभा की तरफ पहुंचे। जहां पुलिस ने इन्हें रुकवाया।

एक बाइक में सवार 2 लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। पलायन करने वाले दूसरे राज्य में नहीं ले सकते आरक्षण का लाभ पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद उन्हें परपा के केशलूर में पकड़ा गया। इन सभी की तलाशी ली गई। दरभा में पकड़े गए 4 लोगों के पास से पुलिस ने 43 किलो गांजा बरामद किया।

जबकि परपा में पकड़े गए युवकों के पास से 17 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम शेख समीर (20), श्याम राउत (19), राहुल लम्बाड़े (23), शेख राजीक (22), ओम दत्ता (20), अजय मुंडा (22) बताया। ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…

32 minutes ago
सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…

33 minutes ago
कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

38 minutes ago
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

भोपाल  इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…

42 minutes ago
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…

43 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

2 hours ago