बाराबंकी में दो साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाले 60 साल के पुजारी को गिरफ्तार किया गया है. वारदात के दौरान बच्ची की मां घर पर काम कर रही थी, जबकि पिता लखनऊ में राजमिस्त्री का काम करने गया था.
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसाई पुरवा में सोमवार शाम दो साल की बच्ची खेलते हुए अपने घर के बाहर निकली थी, तभी गांव में पंडिताई का काम करने वाला पुजारी अशोक कुमार गोस्वामी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया. इसके बाद अशोक अपने घर में ताला लगाकर वहां से भाग निकला. घटना के कुछ देर बाद परिजनों ने मासूम बच्ची को खून से लथपथ पाया. परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बच्ची के परिजनों ने बताया कि, गांव में बाबा अशोक गोस्वामी रहता है, जो घर-घर जाकर पूजा-पाठ और पंडिताई का काम करता है. वह दो साल की मासूम बेटी को अपने घर ले गया. वहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर में ताला लगाकर गांव से फरार हो गया. जब देर तक बच्ची घर नहीं आई तो परिवार वाले परेशान हो गए. वह उसे गांव में तलाशने के लिए निकले तो बच्ची उन्हें खून से लथपथ आरोपी बाबा के घर के पास मिली. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी.भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…