CG : 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार…

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह खेत गई हुई थी, तभी गांव का ही युवक यशवंत मिरी (निवासी बरपाली) वहां पहुंच गया।

सूनसान स्थान का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने घर लौटकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घटना गांव में फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की और उसे बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी यशवंत मिरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश व्याप्त है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

22 minutes ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

27 minutes ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

32 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

52 minutes ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

1 hour ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

1 hour ago