राजनांदगांव, विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग तथा समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में म्युनिसिपल स्कूल के ऑडिटोरियम में विविध कार्यक्रम हुए। जहां जिलेभर से आए दिव्यांगजन व बच्चों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ.पुखराज बाफना, अति.जिलाधीश मारकंडे, पार्षद शैन्की बग्गा, आस्था से हेमन्त तिवारी, अरुण भास्कर गुप्ता, डीईओ प्रवास बघेल, समग्र शिक्षा से सतीश व्योहारे एवं परस झाड़े उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दौड़, खेल स्पर्धाओं से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक अद्भुत प्रतिभा, आत्मविश्वास और दक्षता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन की क्षमताओं को मंच प्रदान करना तथा समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और समावेशन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में आस्था, अभिलाषा, मनोकामना और सामर्थ्य संस्थाओं के साथ-साथ जिलेभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संचालन दिलीप श्रीवास्तव एवं परस झाड़े ने किया। आस्था, अभिलाषा, मनोकामना, सामर्थ्य संस्थाओं सहित जिले की सभी तहसीलों से दिव्यांगजन, अभिभावक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…
भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…
रायपुर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…