जांजगीर। लाख कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बाल विवाह के मामले कम होने का नाम नहीं रहे हैं। इसी बीच अब जांजगीर चांपा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2 दिनों में 7 नाबालिगों की शादी रुकवाई है। प्रशासन की टीम को भंवतरा गांव में नाबालिगों की शादी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई और 5 नाबालिगों का विवाह रुकवाया गया। इसी तरह बनारी और मुनुन्द गांव में 1-1 बाल विवाह को रोका गया है। अभी 10 दिन पहले भी 2 नाबालिग की शादी रुकवाई गई थी। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि बाल विवाह करना और कराना, अपराध है। बाल विवाह के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह होने से कई तरह के नुकसान होते हैं। बाल विवाह रुकवाने के दौरान सभी पहलुओं से परिजन को अवगत कराया गया।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…