महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्राथमिक शाला से ही एक 7 साल के बच्चे का अपहरण हो गया है। इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों ने बच्चे को ढूंढना शुरू किया लेकिन बच्चे का कही पता नहीं चल पाया। वहीं बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
बता दें कि, महासमुंद जिले के थाना बागबाहरा के ग्राम बिहाझर के प्राथमिक शाला बिहाझर के कक्षा दूसरी का छात्र पुष्पेन्द्र ठाकुर उम्र 7 साल का आज सुबह प्राथमिक शाला से 10:30 को अपहरण हुआ। परिजनों ने काफी खोज बिन के बाद नहीं मिलने पर बागबाहरा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिसके बाद बच्चे के दादा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि, यह पूरा मामला बागबहरा पुलिस थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने धारा 137 (2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…