दुर्ग ।  71 वीं राष्ट्रीय सीनियर (महिला) कबड्डी चैम्पियनशीप का आयोजन भारतीय कबड्डी महासंघ के तत्वाधन में हरियाणा राज्य कबड्डी संघ द्वारा 15 से 18 फरवरी 2025 तक आर्य कन्या गुरूकुल मोर माजरा जिला करनाल हरियाणा में आयोजित है। उक्त चैम्पियन में भाग लेने हेतु छ.ग. की सीनियर (महिला) टीम का चयन ट्रायल कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र अमरैया चौक चिगराजपारा बिलासपुर में रखा गया है। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण से मिली जानकारी अनुसार खेलों इंडिया लघु केंद्र मर्रा पाटन जिला दुर्ग के कबड्डी खिलाड़ी कुमारी आरती आत्मज कैलाश ठाकुर का छ.ग. राज्य सीनियर (महिला) कबड्डी टीम का चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु चयन किया गया है। प्रशिक्षक भरतलाल ताम्रकार एवं संतोष कुमार यादव पी.टी.आई मर्रा के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *