CG : 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन…

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद | 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम चरण का आज सफल समापन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है।


प्रथम चरण के अंतिम दिन आज मिनी स्टेडियम से आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, एबीओ हीना ढाले, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, खेल अधिकारी अंजली बरमाल एवं हितेन्द्र साहू,, गाइडर नीलू चंद्राकर, पीटीआई हिरेन्द्र साहू, अंजली साहू, एनसीसी प्रभारी कमलेश चंद्राकर, विभिन्न शालाओं के अध्यापकगण, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स और 10 स्कूल के 600 स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे की शान के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान मिनी स्टेडियम ग्राउंड पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी का प्रदर्शन का किया गया।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसे अपने घर पर फहराना, अपने दिल में सम्मानित रखना, और अपने जीवन में इसके मूल्यों को अपनाना, हम सभी का कर्तव्य है। इस वर्ष तिरंगे के साथ-साथ स्वच्छता को भी इस अभियान का अभिन्न अंग बनाया है। स्वच्छता केवल हमारे आस-पास की सफाई नहीं, बल्कि हमारे विचारों, कर्मों और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
ज्ञात हो कि हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त तक आयोजित हुआ। द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago