CG : 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी …
बिलासपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंद स्टेशन के बीच तीसरी लाइन में आटो सिग्नलिंग कार्य पूरा करने नान-इंटरलाकिंग का काम किया जाएगा। अधोसंरचना विकास से जुड़े इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 22 जुलाई को सात मेमू पैसेंजर और 23 जुलाई को एक पैसेंजर ट्रेन को रद करने का निर्णय लिया है। सेक्शन की क्षमता बढ़ाने रेल प्रशासन आटो सिग्नलिंग पर फोकस कर रहा है। धीरे-धीरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हर एक सेक्शन को आटो सिग्नलिंग किया जा रहा है। इसी के तहत भाटापारा-हथबंद के बीच योजना बनाई गई है। रेलवे का मानना है कि यह महत्वपूर्ण कार्य और बिना ट्रेनों को रद किए इसे पूरा करने असंभव है। हालांकि राहत की बात यह है कि परिचालन केवल मेमू पैसेंजर ट्रेनों का हो रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें चलेंगी। इनका परिचालन प्रभावित नहीं होगा। 2 जुलाई को रद ट्रेनें 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर। 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर। 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर। 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर। 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर। 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर। 68746 रायपुर- गेवरारोड मेमू पैसेंजर। 23 जुलाई को रद ट्रेन 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…