छत्तीसगढ़

CG : 8 फिट हवा में उछली कार, तीन घायल

भिलाई बाईक और कार का रेस लगाने वाले युवाओं और मनचलों की पौ बारह हो गई है। ऐसे लोगों का डर पुलिसिया कार्यवाही से खत्म हो गया है, इसका नतीजा है कि टाउनशिप में फिर मनचलों द्वारा अत्यधिक तेज रफ्तार में मनचले युवा बाईक व कार को अत्यधिक तेज  गति से चलाते हुए रेस लगा रहे है और खुद तो अपने जान से खिलवाड़ कर ही रहे है, दूसरे के जान की भी परवाह नही कर रहे है, इसका नतीजा है कि बीती रात फिर 120 के स्पीड में नशे की हालत में तेज गति से कार को रेसिंग की तरह दौड़ा रहा था और जिसके कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा और सेक्टर 8 चौक में जाकर टकरा गया। जिससे कारण कार ऊपर 8 फिट तक हवा में उछल गई। इसके कारण इस कार में सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। भिलाई नगर पुलिस कार को जब्त कर जांच कर रही है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर रात 1.30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार में तीन लोग सवार थे। कार ग्लोब चौक की ओर से तेज रफ्तार में आई। चालक और उसके साथी नशे में थे। इससे चालक कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और चौक से टकरा गया। टकराते ही कार हवा में 7-8 फिट ऊंचाई तक उछली और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए बड़े गोल चौक के अंदर जा घुसी। इसके चलते अंदर लगा फव्वारा भी टूट गया। सूचना पाकर जब तक भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंचती पीछे आ रही दूसरी कार के लड़कों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। कार किसी घनश्याम सिंह सेंगर के नाम पर रजिस्टर्ड है। हर दिन शाम और रात में मनचले करते हैं रेसिंग भिलाई टाउनशिप में सेक्टर 1 से लेकर सेक्टर 9 को जोडऩे वाली सेंट्रल एवेन्यू रोड सबसे व्यस्त रोड है। इस सड़क में टाउनशिप के रहवासियों का आना-जाना होता है। यहां हर दिन शाम को मनचले हाई स्पीड बाइक और कार को लेकर रेस लगाते हैं। 

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

12 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

14 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

14 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

14 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

14 hours ago