छत्तीसगढ़

CG : 8 लाख लूटने वाले गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने आधी रात लिया त्वरित एक्शन

रायपुर। गुढियारी थाना क्षेत्र के नया तालाब इलाके में बीती रात लूट की वारदात हुई. तेलघानी नाका स्थित तनिष्क एंटरप्राइजेज में मुंशी से बदमाश 8 लाख 75 हजार 800 की नगदी लूटकर फरार हो गए. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम के साथ स्कूटी और हथियार बरामद किया है.

प्रार्थी सूरज साहू ने पुलिस को बताया कि वह उक्त रकम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिक्की में रखकर कार्यालय से सेठ के घर (नया तालाब, गुढियारी) जा रहा था. इसी दौरान नया तालाब के पास स्कार्फ से मुंह ढंके हुए दो अज्ञात युवकों ने उसे ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली. बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया और स्कूटी सहित डिक्की में रखे पूरे रुपये लेकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही गुढियारी थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की. त्वरित जांच व सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी, स्कूटी और हथियार बरामद कर लिए गए हैं.

kgnews

Recent Posts

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

15 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

15 minutes ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

25 minutes ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago