रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी 86 छात्रवासों में न्योता भोज का आयोजन किया गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और मुख्यमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी, आचार, पापड़, खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे गए। उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप से भोजन करा सकते हैं। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं।
प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण…
कोण्डागांव , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा…
पात्र हितग्राहियों को डेढ़ लाख तक अनुदान राशि बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के अंतर्गत…
बलौदाबाजार, विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन…
उत्तर बस्तर कांकेर, खेत बचाओ अभियान के तहत खेती में नए तकनीक एवं कृषि में…
प्रशासन के त्वरित कार्यवाही से समय पर मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप…