छत्तीसगढ़

CG : 9वीं की छात्रा को ब्लैकमेलिंग कर रहा गांव का युवक, एडिट कर बनाया अश्लील फोटो-वीडियो

कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र में एक युवक नाबालिग छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता पहाड़ी कोरवा जनजाति से है और 9वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता की मां ने बताया कि गांव का ही नारायण सिंह नामक युवक उनकी बेटी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर परिवार को परेशान कर रहा है। आरोपी युवक पीड़िता से मोबाइल पर बात करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

पीड़िता को पता भी नहीं है कि उसका फोटो-वीडियो कब बनाया गया। परिवार के पास एक ही मोबाइल है, जिस पर आरोपी ने फोटो-वीडियो भेजे। आरोपी पैसों की मांग भी करता है। छात्रा जब भी बाहर जाती है, आरोपी वहां पहुंच जाता है।

पीड़ित परिवार विशेष जनजाति श्रेणी में आता है, जिन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस घटना से मानसिक रूप से परेशान है। रजगामार चौकी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

5 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

5 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

5 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

5 hours ago