भोपाल के लाल बत्ती चौक पर शादी समारोह से वापस लौट रही बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक युवती की मौत हो गई

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से एक युवती की मौत की सूचना सामने आ रही है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी।

जानकारी के मुताबिक टीटीनगर थाना इलाके में रोशनपुरा स्थित विधायक भगवान दास सबनानी के आवास के सामने स्थित लाल बत्ती चौक यह हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार, स्कूटी और बाइक समेत करीब छह वाहनों में पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी।

इसमें मौके पर ही एक वाहन पर सवार युवती की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने ही विधायक भगवान दास सबनानी, एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में दो लोगों की हालत नाजुक है।
बीआरटीएस कॉरिडोर निर्माण के समय बैरागढ़ मेन रोड पर बने चौराहे को ध्वस्त कर यहां स्थापित संत कंवरराम प्रतिमा को शिव मंदिर के निकट इस शर्त पर स्थापित किया गया था कि चौराहे को विकसित किया जाएगा। हाल ही में कॉरिडोर को तो हटा दिया गया लेकिन चौराहे का विकास नहीं हो सका।

सुंदरीकरण योजना भी पूरी नहीं हो पा रही है। मेन रोड के मध्य में बने चौराहे को भोपाल विकास प्राधिकरण ने विकसित किया था। रोटरी बनाकर यहां महान संत कंवरराम की प्रतिमा को स्थापित किया गया। 2010 में बीआरटीएस कारिडोर का निर्माण हुआ।

नगर निगम ने प्रतिमा को हटाने का निर्णय लिया। प्रतिमा को मेन रोड से हटाने का यहां के संगठनों ने सख्त विरोध किया था। संगठनों ने इस शर्त पर प्रतिमा को पास में ही स्थित शिव मंदिर के निकट स्थानांतरित करने की सहमति दी थी कि चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा लेकिन निगम ने अपना वायदा पूरा नहीं किया।

यहां सुंदरता के लिए लगाया गया रंगीन पानी का फव्वारा लंबे समय से बंद है। चौराहा तो विकसित ही नहीं हुआ। अब प्रतिमा की देखरेख भी बंद कर दी गई है। वर्तमान में प्रतिमा के आसपास अतिक्रमण हो रहा है। पार्किंग पर भी कब्जा है।

ब्रिज के नीचे रोटरी बनाने पर जोर

मेन रोड पर रोटरी बनी होने से वाहन चालकों को भी रोड क्रास करने में सुविधा होती थी। अब कॉरिडोर हट चुका है। प्रतिमा को रोटरी बनाकर रोड के मध्य में पुन: स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल मेन रोड पर एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज का निर्माण सिंगल पिलर सिस्टम के तहत किया जा रहा है।

यहां के संगठनों का कहना है कि ब्रिज निर्माण होने से मेन रोड से कॉरिडोर हट गया है। अब एक पिलर की जगह रोटरी बनाकर संत कंवरराम की प्रतिमा फिर से रोड के मध्य में स्थापित की जा सकती है।

पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधु चांदवानी का कहना है कि संत कंवरराम चौराहे को नए सिरे से विकसित किया जाना चाहिए। पंचायत इस संबंध में नगर निगम आयुक्त एवं महापौर से मुलाकात करेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

​रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…

15 minutes ago
निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…

19 minutes ago
दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान…

24 minutes ago
सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

ग्वालियर  सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर…

42 minutes ago
सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के बलौदाबाजार विकासखंड के…

44 minutes ago