महासमुंद , छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं असंगठित कर्मकार मण्डल के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए जिले में मोबाइल कैम्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 अप्रैल 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों के नगरीय निकायों, वार्डों और ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं।
श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि इसी क्रम में इस सप्ताह भी अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें 09 अप्रैल को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम शेर तथा विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम पीलवापली में शिविर लगाया जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को विकासखण्ड बसना के ग्राम जोगीपाली और विकासखण्ड बागबाहरा के नगरपालिका क्षेत्र बागबाहरा के इंदिरा गांधी वार्ड में श्रमिक पंजीयन हेतु कैम्प आयोजित किया जाएगा।
इन शिविरों में श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन हेतु आय प्रमाण पत्र भी साथ लाना आवश्यक है।
श्रम विभाग द्वारा जिले के सभी श्रमिकों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।
रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…
बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…
6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…
नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…
विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…
दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…