रायगढ़। रायगढ़ में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों रूपए के जेवरात को चोर ने पार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लोचन नगर स्थित एलआईजी 32 में रहने वाला सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम देवांगन अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीतराम देवांगन की बहु उन्हें नाश्ता देने के लिए उपरी मंजिल के कमरे में गई और नाश्ता देकर जब नीचे उतरी तो देखी कि बेडरूम के अलमारी के लाॅकर में चाबी लगा हुआ है और वहां बैग बिखरा पड़ा है। ऐसे में जब उसने लाॅकर को चेक किया, तो उसमें रखे जेवरात नहीं मिले। इसके बाद उसने अपने ससुर सीताराम देवांगन व सास को इसकी जानकारी दी। तब पहले घर में खोजबीन किया गया, लेकिन जेवरात को कुछ पता नहीं चलने पर मामले की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी गई।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…