बिलासपुर । अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध धरपकड़ अभियान और कार्रवाई आज भी जारी रही। संयुक्त टीम ने आज दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर 237 बोरी अर्थात लगभग 94 क्विंटल धान जब्त किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आगे और कार्रवाई तेज होगी। सरकारी धान खरीदी संपन्न होते तक कार्रवाई हर रोज चलेगी।
खाद्य विभाग के जिला अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में व्यापारी सूरज साहू के घर से 102 कट्टी (40) क्विंटल) धान पाया गया। उपरोक्तानुसार धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण धान को राजस्व विभाग द्वारा सील किया गया। इसी प्रकार तहसील नेवसा में ही व्यापारी हरि सूर्यवंशी के घर पर उसके टोकन से 135 कट्टी (54 क्विंटल) धान का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण उपरोक्तानुसार धान को सील किया गया।
गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया वर्तमान में सतत रूप से जारी है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों,कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रिया-कलापो पर कड़ी निगरानी रखने एवं उन पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है। उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले में धान के अवैध रूप से भण्डार एवं धान का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगी।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…