छत्तीसगढ़

CG : AC कंप्रेसर फटने से पिता और बेटा झुलसे, एक की मौत …

रायगढ़। जिले की आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक राजवीर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसी कंप्रेसर में हुए जोरदार विस्फोट के बाद घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर विंडो एसी के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। धमाका इतना तेज था कि, आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

kgnews

Recent Posts

अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त

अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में अवैध खाद परिवहन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने…

14 minutes ago
46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-3 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून

46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-3 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आखिरकार मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम…

20 minutes ago
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर. ‘हॉर्नबिल सफारी’ से तात्पर्य हॉर्नबिल पक्षियों को देखने के लिए की जाने वाली वन्यजीव…

24 minutes ago
SPS से IPS प्रमोशन पर आज फैसला, 9 अफसरों की किस्मत का होगा निर्णय

SPS से IPS प्रमोशन पर आज फैसला, 9 अफसरों की किस्मत का होगा निर्णय

भोपाल  मध्य प्रदेश के 9 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को आईपीएस अवार्ड करने गुरुवार…

33 minutes ago
राजनांदगांव में GST का बड़ा खुलासा, 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़; संचालक गिरफ्तार

राजनांदगांव में GST का बड़ा खुलासा, 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़; संचालक गिरफ्तार

रायपुर. राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ ने कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध…

1 hour ago
1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी

1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी

रायपुर. प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के…

1 hour ago