छत्तीसगढ़

CG : ACB ने महादेव ऐप मामले में शुरू की गिरफ्तारी, दो अरेस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित महादेव एप मामले में फरार दो बड़े आरोपियों को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल वकटे को टीम ने दिल्ली व रितेश यादव को गोंवा से पकड़ा है। अगस्त 2023 में चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। जानकारी के मुताबिक, एसीबी मुख्यालय में दोनों आरोपी पर 120 बी, 34, 420, 467, 467, 471 भादंवि व धारा 7,11 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत अपराध दर्ज है। एसीबी की टीम लगातार दोनों आरोपियों की पता तलाशी कर रही थी। इसी बीच एसीबी की टीम को राहुल वकटे के दिल्ली व रितेश के गोंवा में छुपे होने की सूचना मिली। टीम ने बीना कोई देरी किए दोनों आरोपियों को लोकेट किया। दोनों पिछले आठ माह से वहां छुपे हुए थे।

दोनों से पूछताछ में पता चला कि राहुल वकटे हवाला के जरिये ही पैसे प्राप्त कर चन्द्रभूषण वर्मा सतीश वर्मा तक पहुंचाता था। दूसरा आरोपी रितेश यादव पुणे में महादेव एप सट्टा का पैनल संचालन करता था। जांच में ये भी पता चला है कि राहुल वकटे के नाम से 3 रजिसटर्ड फर्म भी है, जिसमें बड़ी मात्रा में आरोपियों द्वारा कैश जमा करवाया जाता था। एसीबी की टीम ने हवाला के 43 लाख रूपए फ्रीज कराया गया है। मालूम हो कि रितेश यादव पुणे में महादेव सटटा ऐप का संचालन कर रहा था। इस मामले में पुणे पुलिस के सहयोग से रेड कार्रवाई की गई थी। टीम ने इस दौरान आठ आरोपियो को पकड़ा था।

kgnews

Recent Posts

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…

41 minutes ago
धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…

1 hour ago
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…

1 hour ago
कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

2 hours ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

2 hours ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

3 hours ago