CG विधानसभा मानसून सत्र का आगाज आज, पंडवानी गायिका तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. 17 जुलाई तक चलने वाले सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी. इस दौरान 8 विधेयक पेश किए जाएंगे. सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पद्म विभूषण तीजन बाई छत्तीसगढ़ पंडवानी गायिका को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू होगी.

सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में सीएम विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. इसके अलावा मुख्ममंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2024-25 और अधिसूचित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग विनियम 2026 पटल पर रखेंगे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन वीबी जी राम जी योजना छत्तीसगढ़ को पटल पर रखेंगे.

वहीं वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क का वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 पटल पर रखेंगे. इसके साथ फरवरी-मार्च 2026 सत्र के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तर के पूर्ण उत्तरों का संकनल पटल पर रखा जाएगा. इसके साथ पहले दिन वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण संवर्धन में लापरवाही किए जाने पर संस्कृति मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप जांजगीर जिला अस्पताल में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का मामला उठाएंगे.

Admin

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

3 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

3 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

3 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

3 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

4 hours ago