बिलासपुर। बिलासपुर में एक नकाबपोश बदमाश कुल्हाड़ी लेकर ATM से पैसे निकालने पहुंच गया। इस दौरान वह कुल्हाड़ी मारकर ATM के केश बाक्स को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करता रहा। ATM तोड़ने के बाद भी जब पैसे नहीं निकला, तब वह भाग निकला। युवक के ATM तोड़ने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक कुल्हाड़ी से ATM को तोड़ते दिखकर रहा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। लालखदान में रहने वाले सांतेश मिश्रा हिताची पेमेंट सर्विस में फील्ड आफिसर हैं। उनकी कंपनी बैंक आफ इंडिया के एटीएम की देखरेख करती है। शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी सरकंडा के मोपका स्थित ATM बूथ की सफाई करने पहुंचा। इस दौरान वहां पर मशीन टूटा मिला। कर्मचारी ने तत्काल इस घटना की जानकार फील्ड आफिसर को दी। इस पर फील्ड आफिसर भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बैंक प्रबंधन और ATM की देखरेख करने वाली संस्थाएं सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। आमतौर पर ATM के साथ ही बैंकों में सायरन लगे रहते हैं। ताकि, वहां किसी तरह की चोरी या फिर तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटना हो तो तत्काल सायरन ऑटोमेटिक बजने लगता है। लेकिन, ATM तोड़ने की इस घटना की जानकारी बैंक को नहीं हुई। ऐसे में सुरक्षा को लेकर खामियां सामने आई है।
मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…
नरसिंहपुर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…