छत्तीसगढ़

CG : B फार्मा की छात्रा से रेप करने वाला गिरफ्तार

दुर्ग । छत्तीसगढ़ पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म rape के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर दुर्ग लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी बिहार के सिवान जिले में बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के एयर बैग खुल गए। भिलाई नगर थाने के ASI राजेश मणि को चोट आई। पास के अस्पताल में इलाज कराया और आरोपी को लेकर दुर्ग पहुंचे। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि रोहन शर्मा पिता बृजेश शर्मा (19 साल) के खिलाफ भिलाई नगर थाने में दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज है। एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद वह अपने गांव गौरी थाना दरौली, जिला सिवान, बिहार चला गया था और वहीं छिपा हुआ था। मामले दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने संज्ञान लिया। उन्होंने एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला को एक टीम बिहार भेजने के निर्देश दिए। एसपी दुर्ग ने भिलाई नगर थाने से एक टीम को बिहार भेजा। भिलाई नगर थाने से एएसआई राजेश मणी प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह और दो आरक्षक अमित वर्मा व अनिल सिंह के साथ बिहार पहुंचे। उन्होंने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी रोहन शर्मा को सिवान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। इसके बाद 17 जुलाई को उसको रिमांड में लेकर इनोवा कार से निकले थे। वो लोग जैसे ही रात करीब सवा 12 बजे बिहार सिवान और आरा के बीच पहुंचे अचानक उनके सामने एक ट्रक आ गया। उन लोगों ने गाड़ी काटी तो मौसम खराब होने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि गाड़ी के एयर बैग खुल गए और सामने बैठे ASI राजेश मणि और ड्राइवर को एयर बैग के झटके से चोट आई। ASI को चोट लगने के बाद उनकी टीम आरोपी ने वहां की पुलिस की मदद ली। इसके बाद पास के अस्पताल में जाकर ASI का इलाज कराया गया। उसके तुरंत बाद वो लोग फिर आरोपी को लेकर दुर्ग के लिए रवाना हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं,…

15 minutes ago
संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

भोपाल  विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों…

25 minutes ago
राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी

राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी

भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल उद्यान के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार…

29 minutes ago
सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’

सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’

​रायपुर    ​ कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख…

31 minutes ago
आमाकोनी में विकास की नई सौगात, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 28 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

आमाकोनी में विकास की नई सौगात, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 28 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

​रायपुर         राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा अपने जिला प्रवास के दौरान…

45 minutes ago
बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

2 hours ago