छत्तीसगढ़

CG : BSF जवान से 9 लाख की ठगी, गूगल से बैंक अधिकारी का नंबर निकालना पड़ा भारी

कांकेर छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे मामलों में लगाम लगाने की लगातार पुलिस प्रशासन की ओर से कोशिश की जा रही है. बावजूद इसके ऐसी वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला कांकेर से सामने आया है. यहां एक बीएसएफ का जवान साइबर ठगी का शिकार हो गया. जवान से 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी हुई है.

दरअसल, ये पूरा मामला कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र का है. यहां.बीएसएफ जवान ने ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया है. जवान का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा फर्रूखाबाद में है, खाते को सीएपीएसपी खाते में बदलने के लिए जवान ने गूगल में शाखा फर्रूखाबाद के बैंक प्रबंधक का मोबाइल नम्बर सर्च किया था. सर्च के बाद गूगल में मिले नम्बर से जवान ने बात कर सीएपीएसपी खाता बदलने की जानकारी लेनी चाही. हालांकि ठग ने ऑनलाइन खाता बदलने की बात कही.

इसके बाद ठग ने गूगल प्लेस्टोर से कस्टमर एप्प के नाम से एपलिकेशन जवान को डाउनलोड करने को कहा. जवान ने खाता की जानकारी उस एप्प में डाला. इसके बाद ओटीपी मांगा गया. ओटीपी डालते ही खाते से 9 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए. जवान के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर लिया गया है.

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

36 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

36 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

46 minutes ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

51 minutes ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

56 minutes ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

56 minutes ago