आईएसबीटी के निर्माण कार्य में तेजी लायें : राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

आईएसबीटी के निर्माण कार्य में तेजी लायें :  राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने विद्या नगर आईएसबीटी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि विद्या नगर आईएसबीटी निर्माण कार्य में तेजी लायें। आईएसबीटी विद्या नगर परियोजना मल्टीपर्पस है। इसमें बस टर्मिनल के साथ व्यावसायिक और आवासीय कॉम्पलेक्स का निर्माण भी शामिल है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर और बीडीए चेयरमेन कृष्ण मोहन सोनी सोमवार को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुँचे थे।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने कहा कि विद्या नगर आईएसबीटी का निर्माण पूरा करने की समय-सीमा अप्रैल-2025 है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाये। आईएसबीटी विद्या नगर प्रोजेक्ट 5 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इसमें बस टर्मिनल के साथ कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और 150 फ्लेट का आवासीय कॉम्पलेक्स भी रहेगा। बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है। इसमें यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ ही फूड जोन, पार्किंग आदि अन्य व्यवस्थाएँ भी रहेंगी। विद्या नगर आईएसबीटी टर्मिनल से नागपुर, पचमढ़ी, होशंगाबाद, बैतूल आदि रूट पर चलने वाली बसें संचालित होंगी। परियोजना की कुल लागत 236 करोड़ रुपये है। आईएसबीटी का निर्माण भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण संदीप केरकेट्टा ने आईएसबीटी निर्माणाधीन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। केरकेट्टा ने भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा अजंता कॉम्पलेक्स पुनर्विकास परियोजना पर भी प्रस्तुतिकरण दिया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-जनमन योजना के लाभार्थियों से वर्चुअली किया संवाद

ग्रामीण विकास मंत्री पटेल शिवपुरी में हितग्राहियों के साथ रहे मौजूद

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम-जनमन योजना के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम-जनमन में पीएमएवाय (जी) के लाभार्थियों से बातचीत' कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के हातोद की श्रीमती ललिता आदिवासी और श्रीमती विद्या आदिवासी से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने एक लाख से अधिक हितग्राहियों को योजना की प्रथम किश्त जारी की। हातोद में लाभार्थियों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मौजूद रहें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हातोद की श्रीमती ललिता और विद्या आदिवासी से सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली और उन्हें लाभ कैसे मिला और उससे उनकी जीवन में कैसे बदलाव आया। प्रधानमंत्री मोदी को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संचालन और ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिये हितग्राहियों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हातोद की हितग्राहियों से चर्चा में उनके द्वारा तत्परता पूर्वक दिये गये उत्तर और सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने हातोद में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद डॉ. केपी यादव और विवेक शेजवलकर, विधायक देवेन्द्र जैन, रमेश खटीक, महेन्द्र यादव, प्रीतम लौधी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

37 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

37 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

47 minutes ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

52 minutes ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

57 minutes ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

57 minutes ago