कुरुद। भखारा क्षेत्र के सिलौटी में करीब 15 साल से बंद खड़ा बीएसएनएल का टावर अब तक शुरू तो नही हो पाया है. लेकिन करीब 40 मीटर ऊंचे टॉवर के सपोर्टिंग एंगल, नट- बोल्ट गायब हो रहे हैं। असामाजिक तत्व धीरे- धीरे करके पूरे टॉवर को गायब करने की फिराक में है और विभाग को इसकी भनक तक नही है।
जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कोर्रा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की सेवाएं देने के लिए विभाग ने 15 साल पहले सिलौटी के तालाब के पास जोरातराई मार्ग में बीएसएनएल का टावर लगाया गया था। टावर बनकर खड़ा भी कर दिया गया। जनरेटर लगाने के लिए पावर हाउस भी बनकर तैयार है, लेकिन टावर आज तक चालू नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि, विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी इस ओर पहल नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। दूसरी ओर अब इस बंद खड़े टॉवर पर असमाजिक तत्व के लोगो की नजर लग चुकी है। वे सूनसान होने पर रात के समय टॉवर के नट-बोल्ट खोलकर कई क्विंटल लोहे का एंगल गायब कर चुके हैं
रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…
नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…
बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…
रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…