छत्तीसगढ़

CG : BSP में बड़ा हादसा, ब्लास्ट होने से बाहर आया हॉट मेटल…

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया, जिससे प्लांट में अफरातफरी का माहौल है. ब्लास्ट फर्नेस-5 में ब्लास्ट होने की वजह से हॉट मेटल बाहर बह गया. घटना के बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है. आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. इस ब्लास्ट के कारण केबल जलकर राख हो गया है.

बताया जा रहा है कि लीकेज की शिकायत के चलते ब्लास्ट फर्नेस 5 को बंद करने की तैयारी थी. शट डाउन लेकर इसे कैपिटल रिपेयर में लिया जाना था. इससे पहले ही हादसा हो गया. फर्नेस के नीचे का हिस्सा फटने की वजह से दहकता हुआ हॉट मेटल बाहर छटक गया, जिससे हड़कंप मच गई है. भयानक स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश की जा रही है.

कोई जनहानि नहीं, घटना की उच्चस्तरीय जांच करेगा बीएसपी प्रबंधन

घटना की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि हॉट मेटल बाहर आने की वजह से भीषण आग लगी. आग को नियंत्रित करने के लिए बीएसपी के दमकल विभाग की टीम जुटी हुई है. वहीं हादसे का कारण अब तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है. स्थिति को नियंत्रित करने के बाद बीएसपी प्रबंधन उच्च स्तरीय जांच की जाएगी.

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

8 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

9 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

9 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

9 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

10 hours ago