दुर्ग । भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने अपने यहां कार्यरत आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कुछ का कार्यक्षेत्र बदला गया है तो कुछ को अतरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। BSP
बीएसपी प्रबंधन की ओर से ट्रांसफर और अतिरिक्त पदभार का आदेश जारी कर दिया गया है। लिस्ट के मुताबिक बीएसपी टाउनशिप में लंबे समय से जीएम इंचार्ज टीएसडी की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा को जीएम स्पोर्ट्स, कल्चरल की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब सीजीएम एचआर को रिपोर्ट करेंगे। वहीं जीएम एचआर-नॉन वर्क्स एंड माइंस सूरज कुमार सोनी को जीएम एचआर वर्क्स की जिम्मेदारी दी गई है।
इस कुर्सी पर बैठने वाली शीजा मैथ्यू 15 जुलाई से छुट्टी पर जा रही हैं। इसलिए इनके स्थान पर सूरज सोनी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जीएम एचआर-आईआर एंड सीएलसी जेएन ठाकुर को नई जिम्मेदारी के रूप में जीएम एचआर नॉन वर्क्स एंड माइंस का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। आईआर एंड सीएलसी में हाल ही प्रमोशन पाने वाले विकास चंद्रा को जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल विकास चंद्रा जेएन ठाकुर को ही रिपोर्ट करेंगे।
रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…