छत्तीसगढ़

CG: CGBSE ने 10वीं के 59 शिक्षकों को किया ब्लैक लिस्टेड, 11 शिक्षक 5 साल के लिए हुए प्रतिबंधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं के बाद अब कक्षा 10वीं में 59 शिक्षकों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। आंसर शीट चेक करने में लापरवाही बरतने की वजह से इन शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है, इसका असर इन शिक्षकों की सालाना वेतन वृद्धि पर भी पड़ेगा। हिन्दी के 5 शिक्षकों ने जो कॉपियां जांची हैं उन उत्तरपुस्तिकाओं में तो 50 से ज्यादा नंबरों की बढ़ोत्तरी हुई है। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को 3 से 5 साल के लिए माशिमं के समस्त पारिश्रमिक कार्यों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

11 शिक्षक 5 साल के लिए हुए ब्लैक लिस्टेड

पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था, जब पुनर्मूल्यांकन कराया गया तो हिन्दी विषय के 5 शिक्षकों की कॉपियों में 50 से ज्यादा अंकों की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं 6 शिक्षकों द्वारा जांची गई उत्तरपुस्तिकाओं में 49 अंक तक की वृद्धि हुई है। वहीं पुनर्मूल्यांकन कराने के बाद 20 से 40 अंक की बढ़ोत्तरी होने पर 48 शिक्षकों को 3 साल के लिए माशिमं के सभी तरह के पारिश्रमिक कामों से उन्हें वंचित करने के साथ साथ एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की अनुशंसा की गई है। मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर 11 शिक्षकों को 5 साल के लिए मंडल के समस्त पारिश्रमिक कार्यों से ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

7 minutes ago
CG : महिला को एंटी-स्नेक वेनम लगाने में देरी, मौत …

CG : महिला को एंटी-स्नेक वेनम लगाने में देरी, मौत …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार 45 वर्षीय महिला उर्मिला बाई की इलाज के…

12 minutes ago
CG : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंत्री रामविचार नेताम ने की मुलाकात …

CG : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंत्री रामविचार नेताम ने की मुलाकात …

कोरिया। जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का…

30 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति …

CG : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है।…

36 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

बलौदाबाजार में 6 क्रशर सीलबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चौन माउंटेन जब्त…

37 minutes ago
CG : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना

CG : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने साल भेंट कर किया सम्मान, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं…

41 minutes ago