CG : CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल …
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे एक निजी होटल में आयोजित ‘संवाद संगोष्ठी’ और शाम 6:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नारी संगम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद वह रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
राजधानी रायपुर के कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. सम्मेलन में प्रदेशभर की सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान और विशेषज्ञ भाग लेंगे. ‘सहकार से समृद्धि’ की थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और इसके विस्तार पर मंथन किया जाएगा.
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…
धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…
बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…