cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

बलरामपुर। नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच आखिरकार राज्य शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रणव राय का स्थानांतरण कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों और बढ़ते जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद की गई है। दरअसल, CMO प्रणव राय पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और पार्षदों को धमकाने के आरोप लगे थे। मामले ने उस समय तुल पकड़ लिया, जब एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद नगर पालिका की राजनीति और प्रशासनिक माहौल काफी गर्म हो गया था। भाजपा के कई पार्षदों ने खुलकर CMO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उनके व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। पार्षदों का आरोप था कि CMO का रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक रहा है, और इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों और शासन स्तर पर शिकायतें भी की गई थीं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *