धमतरी । जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बिरनासल्ली सीआरपीएफ कैंप में राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई। इससे जवान घायल हो गया। गोली की आवाज के बाद कैंप में अफरातफरी मच गई। साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नगरी क्षेत्र स्थित बिरनासल्ली सीआरपीएफ कैंप का है। यहां का एक जवान सोमवार को अपने रायफल की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया। गोली की चपेट में आने से वह जवान घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने उन्हें इलाज के लिए नगरी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया हैष जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि घायल जवान के हाथ में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…