छत्तीसगढ़

CG : DGP ने 10 पुलिस अफसरों के तबादले किए …

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने जारी किया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।इतिहास जारी आदेश के मुताबिक, लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा और अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर भेजा गया है। इसी तरह अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई (अअवि) में पदस्थ किया गया है। प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षकों में गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर तथा वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरा फैला, यातायात प्रभावित …

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरा फैला, यातायात प्रभावित …

राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड किनारे लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…

3 minutes ago
राजनांदगांव : कंचनबाग में टंकी के पास गड्ढा खुला, बंद किया जाए …

राजनांदगांव : कंचनबाग में टंकी के पास गड्ढा खुला, बंद किया जाए …

राजनांदगांव | कंचनबाग में पानी टंकी के पास पिछले चार माह से एक गड्ढा खोद…

23 minutes ago
राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल …

राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल …

राजनांदगांव| रानीसागर तालाब के किनारे कई स्थानों से सुरक्षा रेलिंग चोरी हो जाने से दुर्घटना…

27 minutes ago
CG : पानी भरने के विवाद में दंपति से गाली-गलौज, पत्थर मारकर घायल करने का आरोप …

CG : पानी भरने के विवाद में दंपति से गाली-गलौज, पत्थर मारकर घायल करने का आरोप …

रायपुर। राजधानी के वीर सावरकर नगर स्थित टेंगना तालाब के पास पानी भरने को लेकर…

39 minutes ago
CG : हत्या केस की जांच में थाना प्रभारी ने नहीं दिखाई गंभीरता, CSP ने माँगा जवाब …

CG : हत्या केस की जांच में थाना प्रभारी ने नहीं दिखाई गंभीरता, CSP ने माँगा जवाब …

दुर्ग। कुछ दिनों पूर्व हुए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद एक युवक…

42 minutes ago
CG : पत्नी के बैंक खाते से पति ने निकाला 28 लाख, पुलिस ने आरोपी बनाया …

CG : पत्नी के बैंक खाते से पति ने निकाला 28 लाख, पुलिस ने आरोपी बनाया …

रायगढ़। जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक…

49 minutes ago