CG : IPL सट्टा रैकेट पर पुलिस की कार्रवाई: कवर्धा से एक आरोपी गिरफ्तार…

कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में की गई।

बस स्टैंड इलाके में दबिश
21 अप्रैल को थाना कवर्धा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने वीरस्तंभ चौक से गवाहों को साथ लेकर बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक में दबिश दी।

मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) और वर्तमान में कवर्धा के प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला बताया।

मोबाइल में चल रहा था सट्टा
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि वह अलग-अलग आईडी के जरिए आईपीएल मैचों में हर ओवर पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। पुलिस ने मोबाइल से स्क्रीनशॉट लेकर साक्ष्य सुरक्षित किए।

कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की अपील
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…

3 minutes ago
CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…

5 minutes ago
CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…

6 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

9 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

13 minutes ago
CG के बांध में बड़ा हादसा: 9 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी

CG के बांध में बड़ा हादसा: 9 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 9 ग्रामीणों…

24 minutes ago