छत्तीसगढ़

CG : IPS का बनाया फर्जी FB आईडी, दो युवक पुलिस की गिरफ्त में

कोंडागांव । समय के साथ समृद्ध होती टेक्नालॉजी ठगों के लिए हरियार बनती जा रही है. इसके शिकार छोटे-बड़े, अनपढ़-पढ़े लिखे सब बन रहे हैं. ताजा मामला कोंडागांव एसपी अक्षय कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने का है. हाई प्रोफाइल मामले में कोंडागांव पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के नूह से गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, प्रकाश नारायण सिंह ने 7अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके फेसबुक एकाउण्ट में पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्‍ट आया, जिसे उसने एक्सेप्‍ट किया था. 3 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक के फर्जी फेसबुक एकाउण्‍ट से मैसेज आया कि उनके दोस्‍त सीआरपीएफ 188 बटालियन कोण्डागांव में पदस्थ आशीष कुमार का स्‍थानांतरण जम्मू कश्मीर हो जाने से पुराने घर के सामान को बेचना चाहते है. तुम्हे आशीष कुमार का नंबर दे रहा हूं, तुम उनसे बात कर लेना, और उनका सामान खरीद लेना

इसके बाद प्रार्थी के मोबाइल पर एक मैसे आया, जिसमें ठग का आईटीबीपी की वर्दी में अपनी तस्वीर अपलोड किया गया था, और एक और फर्जी फेसबुक अकाउंट मे पुलिस अधीक्षक की तस्वीर उपलोड किया गया था. कुछ मैसेज के बाद प्रार्थी से अपने समान खरीदने के बदले में 2500 रुपए जमा करवाया गया. इसके बाद शक होने पर प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. जांच में सबकुछ फर्जी पाया गया. कोण्डागांव पुलिस ने 291/2024 धारा 318-4 बीएनएस, 66-बी आईटी एक्ट पंजीबद्ध के विवेचना में लिया. पड़ताल के बाद सायबर सेल की मदद से आरोपी अरमान खान और मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार किया गया.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

10 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

10 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

10 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

10 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

11 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

11 hours ago