रायपुर । MP बृजमोहन अग्रवाल से डॉक्टर संजय शर्मा ने मुलाकात की, X पोस्ट में सांसद ने बताया, प्रदेश के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय शर्मा जी ने सौजन्य मुलाकात की। डॉक्टर शर्मा इन दिनों संस्कृति एवं पुरातत्व से संबंधित विभिन्न प्रकल्पों पर काम कर रहे हैं । कुछ दिनों पूर्व ही उनके द्वारा प्रकाशित कराई गई पुस्तक, जिसमे कुंभ के पुराने से पुराने छायाचित्रों का संकलन है, जिसके माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रसार एवं प्रचार किया जा रहा है को भेट किया था जो वास्तव में अद्भुत संकलन है।

डॉ शर्मा ने बिलासपुर जिले के मल्हार में मिली व पुरातत्व विभाग के पास संरक्षित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक भगवान विष्णु की पाषाण मूर्ति का छायाचित्र भेट किया एवं इस विषय में सार्थक चर्चा हुआ। भगवान विष्णु की इस पाषाण मूर्ति को लेकर उनके मन में बड़ी श्रद्धा है तथा इस प्राचीन एवं भव्य पाषाण प्रतिमा की ख्याति मल्हार से विश्व पुरातत्व के मानचित्र में पहुंचे ऐसी उनकी मंशा भी है। मैं उनके द्वारा संस्कृति एवं पुरातत्व के क्षेत्र के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करता हूं एवं उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *