छत्तीसगढ़

CG : NGT ने रायपुर स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगाई रोक …

रायपुर। देश में बढ़ते जल संकट को गंभीरता से लेते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल ने रायपुर, मुंबई और जयपुर के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में फिलहाल सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है। अब अगली सुनवाई तक इन स्टेडियमों में एनजीटी की मंजूरी के बिना कोई भी खेल आयोजन नहीं कराया जा सकेगा। एनजीटी के अंतरिम आदेश के दायरे में रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई का डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम शामिल हैं। आदेश के बाद इन तीनों स्टेडियमों में होने वाले सभी खेल आयोजनों पर फिलहाल रोक लग गई है। सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने पाया कि संबंधित स्टेडियमों ने भूजल के अत्यधिक उपयोग को कम करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के शुद्ध किए गए पानी के इस्तेमाल और वर्षा जल संचयन जैसी अनिवार्य व्यवस्थाओं को लागू नहीं किया। कई बार नोटिस और निर्देश जारी होने के बावजूद संतोषजनक अनुपालन रिपोर्ट पेश नहीं की गई, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

ट्रिब्यूनल ने कहा कि देश के कई हिस्से जल संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में बड़े खेल परिसरों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें। पर्यावरणीय नियमों की लगातार अनदेखी को गंभीर मानते हुए अंतरिम प्रतिबंध लगाया गया है। यह पूरा मामला वर्ष 2021 में एनजीटी द्वारा जारी उन निर्देशों से जुड़ा है, जिनमें खेल मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, बीसीसीआई और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्टेडियमों में भूजल दोहन नियंत्रित करने और वैकल्पिक जल स्रोतों के उपयोग के लिए दिशा-निर्देश बनाने को कहा गया था। देशभर के 22 स्टेडियमों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन रायपुर, मुंबई और जयपुर के इन तीन स्टेडियमों पर नियमों का पालन नहीं करने का आरोप है। एनजीटी ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) को सभी संबंधित स्टेडियमों की अनुपालन रिपोर्ट चार सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। तब तक इन तीनों स्टेडियमों में एनजीटी की अनुमति के बिना किसी भी खेल प्रतियोगिता या आयोजन की इजाजत नहीं होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित डंकिनी…

7 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के जरूरतमंद…

11 minutes ago
CG : बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर : बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने…

15 minutes ago
CG : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में मनेंद्रगढ़, झगराखांड और खोंगापानी के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ …

CG : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में मनेंद्रगढ़, झगराखांड और खोंगापानी के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ …

एमसीबी/ नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के जनपद सभा कक्ष में आज आयोजित गरिमामय समारोह में…

25 minutes ago
दतिया बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, पत्थरबाजी और 15 KM जाम पर दिया बड़ा बयान

दतिया बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, पत्थरबाजी और 15 KM जाम पर दिया बड़ा बयान

दतिया  मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में शनिवार को हिंसा भड़क गई. बीजेपी के वरिष्ठ…

35 minutes ago