छत्तीसगढ़

CG : NH130 पर रेलिंग तोड़ गड्ढे में गिरी कार, 5 लोग घायल

अंबिकापुर। नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-रायपुर मुख्य मार्ग में रविवार दोपहर उदयपुर के पास तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार रायपुर मंत्रालय में पदस्थ अवर सचिव सहित परिवार के अन्य लोग सवार थे। हादसे में तीन सवारों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उदयपुर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। घटना उदयपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 एनएन 2339 रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे तेज रफ्तार में उदयपुर अलकापुरी के पास पहुंची।

कार का चालक राहुल टोप्पो कार को नियंत्रित नहीं कर सका और तेज रफ्तार कार नेशनल हाईवे के सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 30 फुट गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अवर सचिव जेरोम टोप्पो उनके पुत्र राहुल टोप्पो एयरबैग खुलने से गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। वहीं पीछे की सीट पर बैठे एलिजाबेथ, अमन तिर्की एवं एक अन्य महिला बेहोश हो गए। तीनों को गंभीर चोटें आईं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। घायलों के सिर सहित अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई हैं। अवर सचिव जेरोम टोप्पो और उनका परिवार अंबिकापुर में आयोजित एक विदाई समारोह में शामिल होने शनिवार को यहां आए थे। आज करीब 11.15 बजे वे कार में सवार होकर वापस रायपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। करीब एक घंटे बाद हादसा हो गया।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

4 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

4 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

4 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

5 hours ago