रायपुर नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यलय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से दनादन गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि जवान सीएएफ 14वीं बटालियन का है और उसने डिप्रेशन के चलते फायर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर अंदर अचानक गोली चल गयी। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय यादव है, जो सीएएफ 14वीं बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, जवान डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जवान ने तक़रीबन 12 राउंड फायर किए गए हैं। इस गोलीबारी में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, यह एक्सीडेंटल फायर है या जानबूझकर गोली चलाई गई है। इसकी जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सीएएफ 14 वीं बटालियन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…