रायपुर यातायात पुलिस Traffic police की पहल पर सिग्नल लगे चौक चौराहों पर किराया भंडार के सौजन्य से पंडाल लगाया गया है। पंडाल लगने से चौक के सिग्नल पर खड़े रहने वाले वाहन चालकों को कड़ी धूप से राहत मिली है, राहगीरों ने छाया उपलब्ध कराने के लिए पुलिस व किराया भंडार संचालकों का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि रायपुर शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा वाहन चालकों को सिग्नल पर खड़े होने के दौरान धूप से बचाव हेतु सिग्नल लगे चौक पर पंडाल लगाने हेतु किराया भंडार संचालकों से चर्चा किया गया। जिस पर रायपुर शहर के प्रमुख किराया भंडार संचालकों के द्वारा सकारात्मक पहल करते वह वाहन चालकों को धूप से बचाव हेतु यह अच्छा प्रयास है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *